पंचांग-दि. 11 मार्च 2019🔥

spot_img

 

त्वदियपाद पंकजम् नमामी देवी नर्मदे

🔥पंचांग-दि. 11 मार्च 2019🔥

शालिवाहन शके – 1940
संवत्सर – विलंबी
अयन – ऊत्तरायण
ऋतु – वसंत
मास – फाल्गुन
पक्ष – शुक्ल
तिथी – पंचमी ( 28.43 तक बादमें षष्ठी )
वार – सोमवार
नक्षत्र – भरणी ( 28.10 तक बादमें कृत्तीका )
योग – ऐन्द्र ( 16.04 तक बादमें वैधृती )
करण – बव ( 16.28 तक है बादमे बालव )
चंद्र रास – मेष
सूर्य रास – कुम्भ
गुरू रास – वृश्चिक
राहु काल – 07.30 से 09.00 तक.
विशेष
इस दिन भगवान कार्तिकस्वामी का दर्शन एवं पुजन करे. शीव कवच तथा चंन्द्र कवच स्तोत्रका पठण करे और” औम सोमाय नमः” इस मंत्रका कम से कम 108 बार जप करे.
|| दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम् |
नमामि शशिनं सोमं शम्भोर्मुकुटभुषणम् ||
इस मन्त्र का कम से कम 11 बार जप करें.
पाणीमे दुध डालकर स्नान करे.सत्पात्री व्यक्तिको सफेद वस्त्र एवं चावल दान करे. घरसे बाहर निकलते समय दुध पीकर बाहर निकलने पर ग्रहोकी अनुकूलता रहेगी.
**आज के दिन ऑवला एवं ऑवले के पदार्थ न खावे.
**आज के दिन शुभ्र वस्त्र धारण करे.

विषेश मुहुर्त –>>
लाभ मुहूर्त– दोपहर 03.00 से 04.30 तक.
अमृत मुहूर्त– दोपहर 04.30 से श्याम 06.00 तक
💢 दिन विषेश 💢

सभी कार्यो के लिए शुभ दिन है.

💢कैसा रहेगा आपका आजका दिन💢

Aries (मेष)

आज आप काफी हद तक सफल हो सकते हैं। कुछ जरूरी काम पूरे करने की कोशिश करें। कामकाज में सफल होने की पूरी कोशिश करेंगे। घर-परिवार के लिए खरीददारी होगी। खुशी मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। नौकरी और अपने निजी जीवन के बारे में कुछ अलग ही विचारधारा बन सकती है। यात्राओं से आपका कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। कामकाज भी ज्यादा रहेगा।

Taurus (वृष)

आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। निजी जीवन में सफल रहेंगे। आज होने वाली कुछ घटनाएं आपके लिए मददगार हो सकती हैं। कुछ मामलों में आपको समाधान मिल जाएगा। कोई खास व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। किसी भी काम के लिए आज आप संकोच न करें और जो सोच रहे हैं वो कर दें। छुपी चीजें अचानक आपके सामने आ जाएंगी। पुराने कॉन्टैक्ट काम आएंगे। कोई परेशानी सुलझ सकती है। काम के अलावा आपके लिए आत्मसम्मान भी बहुत जरूरी रहेगा।

Gemini (मिथुन)

आपके काम करने की क्षमता बढ़ेगी। आप दिन भर उत्साहित रहेंगे। कुछ नया करने की कोशिश भी आप कर सकते हैं। आपके लिए दिन रोमांटिक और फलदायी साबित हो सकता है। निजी मामलों पर कोई स्थायी फैसला भी आज आपको लेना पड़ सकता है।

Cancer (कर्क)

आज ऑफिस में आपको पूरा महत्व मिलेगा। इनकम और सेविंग दोनों होगी। आप निवेश का मन बना सकते हैं। सोचे हुए काम आज ही शुरू कर लें। साथ के लोगों से मदद मिल सकती है। आपकी महत्वाकांक्षाएं ज्यादा रहेंगी। सफलता भी मिलेगी। पहल और कोशिशें आपको करनी होंगी। अपने बारे में महत्वपूर्ण फैसले खुद करें। उत्साह, उम्मीद और आत्मविश्वास के दम पर आप हर तरह के जोखिम ले सकते हैं। खुद को जताने के लिए दिन अच्छा है। किसी को लव प्रपोजल देना है तो आज बात करें।

Leo (सिंह)

जरूरत पड़ने पर किसी सीनियर से आज आपको मदद मिल सकती है। अपने कॉन्टैक्ट बढ़ाने के लिए अच्छा दिन है। अपने विचार साफ रखें। मेहनत का पूरा नतीजा आपको मिलेगा। सिंह राशि वालों को कुछ नए रास्ते मिल सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में आप पूरी तरह सफल रहेंगे। कुछ घरेलू काम भी आप निपटा लेंगे। कामकाज ज्यादा होने के कारण जरूरी और खास लोगों से मुलाकात होने के योग हैं।

Virgo (कन्या)

ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम दिया जा सकता है। आज आपको करियर में कुछ बड़े फैसले लेने पड़ेंगे। उनसे आपको फायदा हो सकता है। आपकी कुछ पुरानी समस्याएं खत्म हो सकती हैं। मूड भी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। फायदा मिलेगा। नई नौकरी के कागजों पर साइन हो सकते हैं। रोजमर्रा के काम मेहनत और किसी की मदद से पूरे हो सकते हैं। पैसों को लेकर धैर्य रखें। पैसों की स्थिति में जल्दी ही अच्छा बदलाव आ सकता है।  लोग कई मामलों पर आपसे सलाह ले सकते हैं।

Libra (तुला)

कोई ऐसा काम हो सकता है या योजना बन सकती है, जिससे आने वाले दिनों में आपको बड़ा फायदा हो जाएगा। खास काम पूरे करने की प्लानिंग बनाएंगे। कामकाज में मन लगेगा। सोच-समझ कर बात करेंगे और इससे किसी उलझन में फंसने से भी बच सकते हैं। प्रेमी, जीवनसाथी या अन्य महत्वपूर्ण रिश्तेदारों के लिए समय निकालना पड़ सकता है। दूसरों की मदद से भी आपके सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे।

Scorpio (वृश्चिक)

आज करियर में बदलाव हो सकता है। इसी नौकरी में काम भी बदल सकता है। जो होगा, आपके लिए अच्छा ही होगा। करियर में आगे बढ़ने की योजना बन सकती है। कोई भी योजना बनाएंगे तो उससे बड़ा फायदा हो सकता है। नई तकनीक सीखने का मौका मिल सकता है। किसी सौदे को लेकर महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। बिजनेस में कन्फ्यूजन की स्थिति है, तो पार्टनर से बातचीत के बाद दूर हो जाएगी। कुछ नया और रचनात्मक काम करने की इच्छा हो सकती है।

Sagittarius (धनु)

आज कम बोलना और ज्यादा सुनना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। आसपास के लोगों से सहानुभूति रखें। रोमांस में समय बीतेगा। बहुत से मामलों में आप सफल हो जाएंगे। सहयोग और समझौते से आप आगे बढ़ेंगे। आपको तारीफ और सम्मान मिल सकता है। साथ वाले लोगों में इज्जत बनाना चाहेंगे। आपको कुछ मामलों में धैर्य भी रखना जरूरी है। पैसे और सम्पत्ति से जुड़े महत्वपूर्ण सौदे हो सकते हैं।

Capricorn (मकर)

दिनभर काम ज्यादा रहेगा। आपके काम की तारीफ सबके सामने होगी। अचानक बड़े लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी और माता-पिता का सुख भी मिलेगा। किसी काम में लगातार कोशिश करने से सफलता मिल सकती है। आपके कुछ फैसले सही भी रहेंगे। पार्टनरशिप से फायदा हो सकता है। आपकी इज्जत बढ़ सकती है। नए और उपयोगी काम की शुरुआत होने के योग हैं। पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा। आपके व्यवहार में बदलाव आ सकता है। दोस्तों और भाइयों का सहयोग मिलेगा।

Aquarius (कुंभ )

आज कामकाज से जुड़े कुछ खास बदलाव होने की संभावना बन रही है। नए विचारों पर काम होगा । नए ऑफर्स स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। प्रेमी से मन की बात कहने के लिए भी अच्छा समय है। अपनी बातों से लोगों को इम्प्रेस करने की काेशिश में रहेंगे। आज आपकी सेविंग बढ़ सकती है।

Pisces (मीन)

नौकरीपेशा लोग रूटीन कामों  में कुछ नया करने की काेशिश कर सकते हैं। बिजनेस में कुछ नया काम करने का विचार बनेगा। उसमें फायदा भी होगा। नए काम पर भी पूरा ध्यान रहेगा। आपके दिमाग में कोई न कोई प्लानिंग चलती रहेगी। आप व्यावहारिक रहें। चतुराई से काम लें। आखिरी में सब आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों के मामलों में दिन ठीक रहेगा। नौकरी बदलने की बात भी सामने आ सकती है। यात्रा के योग बन रहे है।

💥सौजन्य:💥

गाडगे पंचांग…
www.omkareshwar.net

💢आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते है.💢

Youtube वीडियोस

विज्ञापन

- Advertisment -spot_img

आज का मौसम

लेटेस्ट न्यूज़