
त्वदियपाद पंकजम् नमामीष देवी नर्मदे
🔥पंचांग-दि. 06 मार्च 2019🔥
शालिवाहन शके – 1940
संवत्सर – विलंबी
अयन – ऊत्तरायण
ऋतु – वसंत
मास – माघ
पक्ष – कृष्ण
तिथी – अमावस्या ( 21.33 तक बादमें प्रतीपदा )
वार – बुधवार
नक्षत्र – शततारका ( 18.13 तक बादमें पुर्वाभाद्रपदा )
योग – सीध्द ( 15.24 तक बादमें साध्य )
करण – चतुष्पाद ( 08.22 तक बादमे नाग )
चंद्र रास – कुम्भ
सूर्य रास – कुम्भ
गुरू रास – वृश्चिक
राहु काल – 12.00 से 13.30 तक.
विशेष
इस दिन विष्णुसहस्त्रनाम स्तोत्र पठन एवं पुजन करे. और” बुं बुधाय नमः” इस मंत्रका कम से कम 108 बार जप करे.
प्रियंगुकलिकाश्यामं रुपेणाप्रतिमं बुधम् |
सौम्यं सौम्यगुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम् ||
इस मन्त्र का कम से कम 11 बार जप करें. पाणीमे ईलायची डालकर स्नान करे. भगवान विष्णु को खीचडीका का भोग लगावे. सत्पात्री व्यक्तिको हरे मुंग दान करे. घरसे बाहर निकलते समय तील खाकर बाहर निकलने पर ग्रहोकी अनुकूलता रहेगी.
**टीप—>> सब काम के लीए शुभ दिन है.
**आज के दिन कद्दु की सब्जी एवं पदार्थ न खावे.
**आज के दिन हरे वस्त्र धारण करे.
विषेश मुहुर्त –>>
अमृत मुहूर्त– सुबह 08.00 से 09.30 तक.
लाभ मुहूर्त– दोपहर 04.30 से श्याम 06.00 तक
💢 दिन विषेश. 💢
सभी कार्यो के लिए अशुभ दिन है.
💢कैसा रहेगा आपका दिन💢
Aries (मेष)
आज कुछ मामलों में सितारे आपकी मदद करेंगे। अपने टारगेट पर ही आपका ध्यान होना चाहिए। आपकी दोस्ती किसी नए व्यक्ति से हो सकती है जो आपके लिए बहुत काम का साबित हो सकता है। घर के बुजुर्गों की थोड़ी मदद करनी पड़ेगी। परिवार के लोगों से किसी खास मामले में सलाह ले सकते हैं।
Taurus (वृष)
करियर में आगे बढ़ने की कोशिश में लगे रहेंगे। आज आप नई योजनाएं बनाएंगे। बिजनेस में भी कुछ नया करने की कोशिश आप करेंगे। आज आपको सकारात्मक रहना चाहिए। सम्मान, प्रतिष्ठा और हैसियत बढ़ाने की दिशा में आप सक्रिय हो सकते हैं। जिम्मेदारियां और बढ़ सकती हैं। आप शांत रहें। नए लोगों से आपकी मुलाकात सफल हो सकती है।
Gemini (मिथुन)
किसी बात को लेकर आप उत्साहित हो सकते हैं। रुके हुए काम और पुरानी योजनाओं को निपटाने की कोशिश करेंगे। कामकाज निपटाने के लिए अचानक यात्रा का प्लान बन सकता है। नौकरी और कारोबार में भी अचानक बदलाव का मन बन सकता है। आप तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें। आने वाले दिन में सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे।
Cancer (कर्क)
आपको कोई जरूरी सूचना मिल सकती है। पैसों के क्षेत्र में नई पहल आप कर सकते हैं। आपको हर कोशिश में अपने जीवनसाथी का पूरा साथ मिल सकता है। आप नया फोन खरीदने का मन बना सकते हैं। खानपान पर ध्यान दें। शांत रहने की कोशिश करें।
Leo (सिंह)
नई शुरुआत के लिए अच्छा समय है। आप जो भी करेंगे, उसके साथ कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। लोग अपनी परेशानियां आपके सामने रख सकते हैं। नई जानकारी आपके सामने आने के बाद कोई बड़ा मतभेद भी सुलझ सकता है। बिगड़ी हुई स्थिति में सुधार हो सकता है। बुद्धिमानी से हर तरह की स्थिति आप संभाल लेंगे। मौजूदा स्थिति को बदलने और सही करने का दिन है।
Virgo (कन्या)
किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। बिजनेस में कुछ अच्छा बदलाव करने का मन बन सकता है। कामकाज चलता रहेगा। आपको आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते मिल सकते हैं। खुद पर भरोसा और धैर्य रखें। काम करने की ताकत और बातचीत बेहतर रहेगी। नए विचार दिमाग में आएंगे। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय पहले से अच्छा हो सकता है।
Libra (तुला)
कुछ काम समय से निपट जाएंगे। जैसे-जैसे काम निपटाते जाएंगे आप खुश और तनावमुक्त होते जाएंगे। आपकी जिम्मेदारी भी कुछ बढ़ सकती है। कुछ लोगों से आपको नई बात सीखने को मिलेगी। आप अपने मन की बात किसी खास इंसान से शेयर कर सकते हैं। रोमांस के अवसर अचानक मिल सकते हैं। घर और ऑफिस में सफाई या कोई मरम्मत का काम भी शुरू हो सकता है।
Scorpio (वृश्चिक)
पैसों का फायदा और कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा काम आपके नाम होने की संभावना है। परिवार की कोई अनबन या अनसुलझा मामला निपटाने में आप सफल हो सकते हैं। कोई ऐसी बात या परिस्थिति आपके सामने आ सकती है, जिससे आपकी सोच बदल जाएगी। यह बदलाव आपके लिए शुभ रहेगा। आपके लिए दिन सकारात्मक हो सकता है। आपके मन में कई तरह की बातें एक साथ चलेंगी।
Sagittarius (धनु)
किसी काम में आपको मदद मिल सकती है। मन में कई तरह के विचार चलते रहेंगे। महत्वपूर्ण मामलों पर लोगों से बातचीत का मौका मिल सकता है और आपको इसका फायदा भी होगा। रूटीन लाइफ में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। पुराने दोस्तों से बातें या मुलाकात हो सकती है। आपको अपने अनुभव या ज्ञान से तारीफ मिल सकती है। काम का बोझ भी कम हो जाएगा।
Capricorn (मकर)
कोई उलझी हुई स्थिति हो, तो बातचीत करना ही आपके लिए ठीक है। पैसों के नए मामले आपके सामने आ सकते हैं। कुछ कारणों से पुरानी बातें और यादें ताजा हो सकती हैं। महंगी चीजों की खरीददारी भी हो सकती है।
Aquarius (कुंभ )
लोगों से मिलेंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अपनी मर्जी से व्यवहार करेंगे। ऑफिस में आपको कोई नया काम दिया जा सकता है, खुद को तैयार रखें। परिवार से पूरा सहयोग आपको मिल सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। आपका ध्यान संतान और शिक्षा की तरफ ज्यादा रहेगा।
Pisces (मीन)
आज आपको आगे बढ़कर लोगों से बातचीत करनी चाहिए और अपना नेटवर्क बनाना चाहिए। आपकी कल्पनाशीलता आपको बहुत कुछ नई चीजें सिखाएगी। किसी बुद्धिमान व्यक्ति से सलाह हो सकती है। परिवार के किसी मामले से जुड़े फैसले भी निपट सकते हैं।
💥सौजन्य:💥
गाडगे पंचांग…
www.omkareshwar.net
💢आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते है.💢



Subscribe to Awaz VIdarbha Nagpur