🔥पंचांग-दि. 18 मार्च 2019🔥

spot_img

त्वदियपाद पंकजम् नमामी देवी नर्मदे

🔥पंचांग-दि. 18 मार्च 2019🔥

शालिवाहन शके – 1940
संवत्सर – विलंबी
अयन – ऊत्तरायण
ऋतु – वसंत
मास – फाल्गुन
पक्ष – शुक्ल
तिथी – द्वादशी ( 17.43 तक बादमें त्रयोदशी )
वार – सोमवार
नक्षत्र – आष्लेशा ( 21.46 तक बादमें मघा )
योग – सुकर्मा ( 21.18 तक बादमें धृती )
करण – बव ( 07.19 तक है बादमे बालव )
चंद्र रास – कर्क ( 21.16तक बादमें सिंह )
सूर्य रास – मीन
गुरू रास – वृश्चिक
राहु काल – 07.30 से 09.00 तक.
विशेष
इस दिन भगवान कार्तिकस्वामी का दर्शन एवं पुजन करे. शीव कवच तथा चंन्द्र कवच स्तोत्रका पठण करे और” औम सोमाय नमः” इस मंत्रका कम से कम 108 बार जप करे.
|| दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम् |
नमामि शशिनं सोमं शम्भोर्मुकुटभुषणम् ||
इस मन्त्र का कम से कम 11 बार जप करें.
पाणीमे दुध डालकर स्नान करे.सत्पात्री व्यक्तिको सफेद वस्त्र एवं चावल दान करे. घरसे बाहर निकलते समय दुध पीकर बाहर निकलने पर ग्रहोकी अनुकूलता रहेगी.
**आज के दिन ऑवला एवं ऑवले के पदार्थ न खावे.
**आज के दिन शुभ्र वस्त्र धारण करे.

विषेश मुहुर्त –->>
लाभ मुहूर्त– दोपहर 03.00 से 04.30 तक.
अमृत मुहूर्त– दोपहर 04.30 से श्याम 06.00 तक
💢 दिन विषेश 💢

सभी कार्यो के लिए शुभ दिन है.

💢कैसा रहेगा आपका आजका दिन💢

Aries (मेष)

आज आप में कॉन्फिडेंस ज्यादा रहेगा। खुद का महत्व समझें और नौकरी में ही प्रमोशन के बारे में गहराई से विचार करें। अपने लिए कुछ नया और सकारात्मक करने का समय है। धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ बीता समय आनंददायक रहेगा। पैसों के जरूरी काम निपटा लें। किसी दोस्त से भी मदद मिलने के योग हैं। रिश्तों को लेकर आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पार्टनर के अनुसार ही चलना होगा।

Taurus (वृष)

आज किसी खास काम के लिए आपको ऑफर मिल सकता है। धन लाभ होगा और आप अपनी बातों से किसी को भी सहमत कर लेंगे। दोस्तों की मदद मिलेगी। आप बहुत व्यस्त भी रहेंगे। नई चुनौतियां भी आ सकती है, उनके लिए तैयार रहें। हर तरह की स्थिति से निपटने में आप सक्षम रहेंगे।

Gemini (मिथुन)

आप कुछ न कुछ नया करने की कोशिश करते रहेंगे। चंद्रमा भी आपकी ही राशि में होगा। माता-पिता से सहयोग मिलेगा। सोचे हुए कुछ काम ही आज पूरे करने की कोशिश करते रहेंगे। पैसों के मामले में चला आ रहा दबाव खत्म हो सकता है।

Cancer (कर्क)

किसी भी हालत में समझौता करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। आपके लिए पैसों से जुड़ी स्थिति सामान्य रहेगी। आपका पुराना पैसा वापस मिल सकता है। किसी को नाराज किए बिना भी आप अपनी बात रख सकते हैं। थोड़ा-बहुत साहस दिखाने और जोखिम लेने में संकोच न करें। मन लगाकर धैर्य से काम करेंगे तो समस्याएं सुलझती जाएंगी। किसी दोस्त, प्रेमी या जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बीतेगा। हंसी-मजाक में समय बीतेगा।

Leo (सिंह) 

संपत्ति की खरीदी-बिक्री की संभावना ज्यादा है। पैसों की वसूली के लिहाज से भी दिन अच्छा है। कामकाज अच्छा चलेगा। पुराने विवाद और टकराव भी खत्म हो सकते हैं। अचानक कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। फायदा होगा। साथ के लोग आपकी तारीफ करेंगे। आपके लिए ये फायदेमंद भी रहेगा।

Virgo (कन्या)

आज अपनी जानकारी बढ़ाने में आपको मदद मिलेगी। किसी भी परिस्थिति के लिए आप मानसिक तौर पर तैयार रहेंगे। नई चीजें सीखने को मिलेगी। आपको खुश होने के मौके भी मिलेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। दोस्तों के साथ भविष्य की योजनाओं और निवेश के बारे में सलाह ले सकते हैं।

Libra (तुला)

आपके कामकाज की तारीफ होगी। इनकम बढ़ सकती है। आप लगभग हर कोशिश में सफल हो सकते हैं। लोग आपकी ताकत और योग्यता से प्रभावित होंगे। परिवार सहित कहीं जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। संतान की ओर ध्यान देना पड़ेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा।

Scorpio (वृश्चिक)

आज आपके नजरिए में बदलाव आ सकता है। आपके मन में कई तरह के सवाल भी रहेंगे। दोस्तों के सहयोग से आपके काम पूरे हो सकते हैं। आपको अपने पारिवारिक माहौल के साथ तालमेल बैठाने में मदद मिलेगी। मन में नए विचार हैं और आप नई चुनौतियों के लिए तैयार रहेंगे। उन लोगों, स्थितियों और विचारों से दूर रहें, जो आपके लिए रुकावट बन रहे हैं।

Sagittarius (धनु)

आज लिए गए ज्यादातर फैसले आने वाले दिनों में फायदेमंद रहेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले खुद को आने वाली मेहनत के लिए तैयार रखें। आज आप कोई ऐसा काम कर सकते हैं, जिससे आगे चलकर अच्छा खासा फायदा होगा। प्रेम, सम्मान और सुरक्षा में वृद्धि होगी। निजी संबंधों में गहराई बढ़ सकती है।

Capricorn (मकर)

जो भी काम हो उसे एक-दूसरे के सहयोग से निपटाने की कोशिश करें। किया गया काम आगे चलकर बहुत फायदा दे सकता है। आपको  समझदारी से काम लेना होगा। किसी काम को जिद से पूरा करने की बजाए सोच-समझकर निपटाएं। दोस्त आपके लिए मददगार साबित होंगे। दोस्तों के साथ बातचीत में कुछ अच्छे विचार भी सामने आ सकते हैं।

Aquarius (कुंभ )

आज कुछ अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। आज कुछ चीजें आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आप अपने खास कामों पर ही ध्यान दें। जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसकी अनदेखी कर के आगे बढ़ जाएं। धैर्य रखें। दिनभर व्यस्तता रहेगी, लेकिन इस कारण आप तरक्की भी करेंगे। दिनभर दिमाग में कई तरह के विचार चलते रहेंगे।

Pisces (मीन)  

आज आप घर परिवार को समय जरूर दें। धैर्य से बातचीत कर के किसी भी स्थिति का समाधान निकाल लेंगे। आपके लिए दिन ठीक-ठीक होगा। कोई रहस्यपूर्ण बात आपके सामने आ सकती है। विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। समय बीत जाएगा। आप किसी दोस्त की मदद भी कर सकते हैं।

💥सौजन्य:💥

गाडगे पंचांग…
www.omkareshwar.net

💢आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते है.💢

Youtube वीडियोस

विज्ञापन

- Advertisment -spot_img

आज का मौसम

लेटेस्ट न्यूज़