🔥पंचांग-दि. 01 एप्रेल 2019🔥

spot_img

त्वदियपाद पंकजम् नमामी देवी नर्मदे

🔥पंचांग-दि. 01 एप्रेल 2019🔥

शालिवाहन शके – 1940
संवत्सर – विलंबी
अयन – ऊत्तरायण
ऋतु – वसंत
मास – फाल्गुन
पक्ष – कृष्ण
तिथी – द्वादशी
वार – सोमवार
नक्षत्र – धनीष्ठा ( 21.55 तक बादमें शततारका )
योग – साध्य ( 20.19 तक बादमें शुभ )
करण – कौलव ( 19.22 तक बादमे तैतील )
चंद्र रास – मकर ( 08.22 तक बादमें कुंभ )
सूर्य रास – मीन
गुरू रास – धनु
राहु काल – 07.30 से 09.00 तक.
विशेष
इस दिन भगवान कार्तिकस्वामी का दर्शन एवं पुजन करे. शीव कवच तथा चंन्द्र कवच स्तोत्रका पठण करे और” औम सोमाय नमः” इस मंत्रका कम से कम 108 बार जप करे.
|| दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम् |
नमामि शशिनं सोमं शम्भोर्मुकुटभुषणम् ||
इस मन्त्र का कम से कम 11 बार जप करें.
पाणीमे दुध डालकर स्नान करे.सत्पात्री व्यक्तिको सफेद वस्त्र एवं चावल दान करे. घरसे बाहर निकलते समय दुध पीकर बाहर निकलने पर ग्रहोकी अनुकूलता रहेगी.
**आज के दिन ऑवला एवं ऑवले के पदार्थ न खावे.
**आज के दिन शुभ्र वस्त्र धारण करे.

विषेश मुहुर्त –>>
लाभ मुहूर्त– दोपहर 03.00 से 04.30 तक.
अमृत मुहूर्त– दोपहर 04.30 से श्याम 06.00 तक
💢 दिन विषेश 💢

सभी कार्यो के लिए शुभ दिन है.

💢कैसा रहेगा आपका आजका दिन💢

Aries (मेष)

नौकरी में उच्‍च वर्ग की आकांक्षाओं पर आप खरा उतरेंगे। व्‍यापार विस्‍तार की योजना बनेगी। वाद विवाद से दूर रहें। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। धर्म कर्म के प्रति आस्‍था बढ़ेगी। यात्रा के सितारे बुलंदी पर हैं।

Taurus (वृष)

अपने सहयोगियों की मदद मिलेगी। कोर्ट कचहरी के कार्यों में मदद मिलेगी। संतान के विवाह संबंधी फैसले लेने पड़ सकते हैं। रचनात्‍मक कार्यों की तरफ रुझान बढ़ेगा। अधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे।

Gemini (मिथुन)

व्‍यापार में निवेश जोखिमभरा हो सकता है। किसी रिश्‍तेदार संबंधी अप्रिय सूचना से मन दुखी हो सकता है। संतान की शिक्षा पर व्‍यय होगा। नौकरी में तरक्‍की व स्‍थानांतरण के योग हैं। यात्रा लाभदायक।

Cancer (कर्क)

परिवार में मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है। आय के साधनों का विस्‍तार होगा। मनपसंद व स्‍वादिष्‍ट भोजन का आनंद ले सकते हैं। जीवनसाथी से सामंजस्‍य बना रहेगा।

Leo (सिंह) 

स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति लापरवाही न बरतें। नवीन वस्‍त्र, आभूषण क्रय करने की योजना बनेगी। कानूनी मामले थोड़े पेचीदा हो सकते हैं। सास, बहू के बीच प्रेमभाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में व्‍यस्‍तता बढ़ेगी।

Virgo (कन्या)

विद्यार्थियों को उच्‍च शिक्षा के लिए विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के समय नहीं निकाल पाएंगे। जमीन जायदाद के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकती है। सेहत का ध्‍यान रखें।

Libra (तुला)

माता पिता के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। परिश्रम से आय में बढ़ोतरी होगी। व्‍यर्थ के तर्क वितर्क हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों की ओर अग्रसर होंगे। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है।

Scorpio (वृश्चिक)

मौसम के अनुरुप खानपान का अानंद उठाएंगे। आय व्‍यय का तालमेल बैठाकर काम करेंगे। भाई बहन के बीच प्रेम बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष उत्‍तम रहेगा। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे।

Sagittarius (धनु)

सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्‍मविश्‍वास में बढ़ोतरी होगी।  अपनी मेहनत व क्षमताओं पर भरोसा करें, सफलता जरूर मिलेगी। यात्रा के दौरान कोई कीमती वस्‍तु गुम हो जाने का भय है। निवेश लाभदायक रहेगा।

Capricorn (मकर)

स्‍वयं को अकेला और असहाय महसूस कर सकते हैं। भागीदारों से धोखा मिल सकता है। निवेश सोच समझकर करें। मित्रों के साथ मौजमस्‍ती करेंगे। अधिकारियों की प्रशंसा होगी। सेहत सामान्‍य।

Aquarius (कुंभ )

पिता से महंगा उपचार मिल सकता है। सामाजिक गतिविधियों में व्‍यस्‍त रहेंगे। दूसरों की मदद का भाव मन में रहेगा। कार्यकुशलता में बढ़ोतरी होगी। आसपास के लोगों की मदद मिल सकती है । सेहत उत्‍तम।

Pisces (मीन) 

सहयोगियों से अच्‍छे संबंध रहेंगे। परमार्थ की प्रव‍ृत्ति आपको सामाजिक मान सम्‍मान दिलाएगी। अपनी योजनाएं उजागर न करें। आय के स्रोतों में बढ़ोतरी हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

💥सौजन्य:💥

गाडगे पंचांग…
www.gadgepanchang.com

💢आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते है.💢

Youtube वीडियोस

विज्ञापन

- Advertisment -spot_img

आज का मौसम

लेटेस्ट न्यूज़